क्या हमें उस पर भरोसा करना चाहिए जिसको हमने कभी देखा नहीं ?


सत्य को हाज़िर नाजिर जान हम हमेशा सही निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं | जो लोग भगवान पर भरोसा करते हैं उन्होंने भगवान को कभी देखा नहीं – फिर भी पूर्ण विश्वास है – कैसे ? हमने अपनी आत्मा को देखा नहीं – फिर भी अमूमन सभी भक्त आत्माओं के होने में विश्वास रखते हैं |

 

हृदय से आती भगवान कृष्ण की वाणी हमें हमेशा सही मार्ग की ओर प्रशस्त करती है | 5 वर्ष की आयु से मैंने हर उस बात या इंसान पर विश्वास किया जिसको हृदय से आती आवाज़ ने clearance दिया | शायद पिछले जन्मों का कर्मफल था मुझे ब्रह्म पर जन्म से ही पूर्ण श्रृद्धा थी – 100% |

 

कई बार जीवन में ऐसे मोड़ आए जब बुजुर्गो के कहने पर गैरों पर विश्वास किया – विश्वास गैरों पर नहीं बल्कि अपनों पर था | जीवन में भरोसा हमेशा सत्य के तराजू पर तोलकर करना चाहिए – कभी धोखा नहीं होगा | जीवन में कई मोड़ आएंगे जब गैरों पर विश्वास करना पड़ेगा | हार और जीत जीवन का क्रम है – जीवन इसी गति से आगे बढ़ता है | हमेशा जीत मिले – जरूरी तो नहीं |

 

Listen to Inner Voice coming from within our Heart | हृदय से आती आवाज को सुनना सीखें | Vijay Kumar

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.