आत्मा अगला शरीर कहां धारण करेगी यह आत्मा decide नहीं करती | आत्मा सिर्फ शरीर धारण करती है, बाकी सब जीव का, जो शरीर उसने धारण किया है |
हिटलर के कारण लाखों यहूदियों की मृत्यु हो गई | किसका दोष है | हिटलर की आत्मा का ? नहीं | जब हिटलर यह दुष्ट काम कर रहा था तो सपने में उसकी आत्मा ने उसे खूब लताड़ा होगा लेकिन सुनी किसने ? हिटलर ने जो किया फल तो आत्मा को भुगतना ही पड़ेगा, या यूं कहिए कि फल उस शरीर को भुगतना पड़ेगा जो हिटलर की आत्मा अगले जन्म में लेगी |
अब आत्मा तो हम खुद ही हैं तो यह कह सकते हैं कि इस जन्म के बुरे कर्मो का फल हम खुद ही अगले जीवन में काटेंगे | हर इंसान को हमेशा अच्छे कर्मो में लिप्त रहना चाहिए, तभी अगला जीवन बेहतर होगा |
What Karma really means? कर्म का वास्तव में क्या अर्थ है? Vijay Kumar Atma Jnani