विकसित होने की परिभाषा क्या है ? गगनचुंबी इमारतें, अपनी हैसियत से 20 गुना ज्यादा छापे गए dollars, हर स्त्री के दसियों boyfriend और हर मर्द की बीसियों girlfriend – क्या यही सबूत है विकसित होने का ? यह धन दौलत किस काम की जब आपके देश में संस्कार नहीं ? काफी विदेशी स्त्रियां और मर्द भारतीयों की तरह पवित्र होते हैं – उनकी बात नहीं हो रही |
भारत के इतिहास में एक दिन ऐसा नहीं गुजरा जब वह विकसित नहीं था – पूरे 10,800 साल के गौरवशाली इतिहास में | भारत में संस्कार अभी भी जिंदा हैं – गुरुकुल प्रणाली अंगेजों ने तहस नहस कर दी – नतीजा, आज इंग्लैंड का प्रधान मंत्री भारतीय मूल का है | शादी होती है तो आज भी एक स्त्री या एक पुरुष के साथ जिंदगी भर का संबंध !
भारतीय संस्कारों के सामने पाश्चात्य जगत के लोग कुछ भी तो नहीं – और भारत गरीब नजर आता है ? हमारे यहां कृष्ण आए – पाश्चात्य जगत में है किसी में दम जो कृष्ण को समझ सके – बनने की बात तो छोड़ ही दीजिए | महावीर आए – है पाश्चात्य जगत में जैन धर्म को समझने का दम ?
थोथा ज्ञान और थोथे आदर्श – भारतीय संस्कृति और विरासत के आगे पूरा पाश्चात्य जगत भूखा और नंगा नजर आता है – आंखे खोल कर तो देखें | अपने देश को कम आंकने वाले भारतीयों को शर्म आनी चाहिए | मुझे 1970 में England जाकर बसने का मौका मिला – दिल नहीं माना तो नहीं गया | अगर चला जाता तो विश्वामित्र की तरह मेनकाओं के चक्कर में फंस जाता ?
1977 में US जाकर बसने का मौका मिला – फिर दिल नहीं माना – रजनीश की कहानी सामने थी – और उसकी किताब भी – संभोग से समाधि की ओर – नहीं गया | अब आने वाले 2032 में जब भारत विश्व गुरु बनेगा तो अन्दर से खुशी होगी | 2034 तक पूरा विश्व भारत को अखंड भारत के रूप में स्वीकार कर लेगा |
भारत अखंड भारत कब तक बनेगा – 2032? Vijay Kumar Atma Jnani