अध्यात्म का सिर्फ मूल ही बच्चों को दिया जा सकता है – अध्यात्म क्या है, उसके रास्ते पर चलकर क्या उपलब्धि होती है | जब तक भारत में गुरुकुल शिक्षा प्रणाली वापस नहीं आएगी, बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान देना संभव नहीं | अध्यात्म कभी भी पढ़ाया नहीं जा सकता | वह तो अन्दर का सफर है – हृदय में स्थित आत्मा की ओर |
यह सिर्फ और सिर्फ गुरुकुल के शिष्य पर निर्भर है कि उसमें अध्यात्म में उतरने की रुचि है या नहीं | अगर नहीं तो कोई बात नहीं | बच्चों क्या किसी भी वयस्क को अध्यात्म जबरदस्ती पढ़ाया नहीं जा सकता | जब अन्दर से उत्सुकता पैदा हो आध्यात्मिक मार्ग पर तभी जाना चाहिए | मूलतः पिछले जन्म का कर्मफल तय करता है हम अध्यात्म में कब उतरेंगे – उतरेंगे भी या नही |
How spiritual values can be taught in school? आध्यात्मिक ज्ञान क्या स्कूलों में पढ़ाया जा सकता है