कहाँ होगा कल्कि अवतार ?


कल्कि अवतार का अवतरण स्थल होगा उत्तराखंड जहां 5 नदियां मिलकर गंगाजी का उद्गम करती हैं | उत्तराखंड बेहद पावन और पवित्र भूमि है जहां कई संतों ने शरण पाई और अपने जीवन का काफी अमूल्य वक़्त बिताया | उनमें कुछ थे आदि शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद इत्यादि | चाणक्य का अंत समय बेहट में गुजरा जो UP में उत्तराखंड से सटा हुआ है |

 

उत्तराखंड के एक छोटे से गांव का रहने वाला आध्यात्मिक प्रवत्ति का बाल सन्यासी अंततः इतनी ज्यादा दिव्य शक्ति का मालिक बनेगा कि अधर्म को जड़ से उखाड़ फेंकने में कामयाब होगा और धर्म की पुनर्स्थापना कर भारत को सतयुग की ओर अग्रसर कर देगा | बचपन से ही शास्त्रीय ज्ञान से लैस वह धरती पर ब्रह्म का एकमात्र प्रतिनिधि कहलाएगा |

 

कल्कि अवतार के अंदर दो खूबियां कूट कूट कर भरी होंगी –

 

1. Instant justice – त्वरित न्याय – पापियों को ढूंढने पर भी पूरी धरती पर छिपने की जगह नहीं मिलेगी | चोरी की है तो दंड मिलेगा – चोरी चाहे 1/= की हो या 1 करोड़ की – अपराध अपराध होता है – माफी की कोई गुंजाइश नहीं |

 

2. तीव्र गति – सभी कुछ इतना द्रुतगति से होगा कि पापियों को संभलने का मौका नहीं मिलेगा | उसका अपना कोई नहीं होगा | अपना होगा तो आत्मबल और भारत को दोबारा से सोने की चिड़िया बनाने की क्षमता |

 

अधर्म से जुड़े लोगों को अभी से अपने बुरे कर्मों का त्याग करना चाहिए – बाद में एक भी मौका नहीं मिलेगा | मोदी से, अमित शाह से, योगी आदित्यनाथ से और हिमंता बिस्वा सर्मा से नजदीकी भी काम नहीं आएगी |

 

धरती पर 400 करोड़ लोगों का प्यार उसके लिए काफी होगा | 200 करोड़ तो उसके कहने पर जान न्योछावर करने को हर समय तत्पर रहेंगे और अन्य 200 करोड़ अनन्य भक्त | इसी विश्वास के कारण वह कुछ करने में सक्षम होगा | सही वक़्त का इंतज़ार करें |

 

2024 से 2032 तक का समय आध्यात्मिक दृष्टिकोण से | Vijay Kumar Atma Jnani

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.