भारत में आध्यात्मिक गुरु कहाँ मिल सकते हैं ?


भारत में क्या पूरे विश्व में एक भी आध्यात्मिक गुरु नहीं मिलेगा जो आपको अध्यात्म में guide कर सके | क्यों ? महावीर कहते थे पहले तत्वज्ञान हासिल करो, फिर प्रवचन देना | आज तो सभी ज्ञान बांट रहे हैं बिना खुद महर्षि रमण या रामकृष्ण परमहंस के level पर पहुंचे | अगर हम आत्मज्ञान पाने के लिए बेहद serious हैं तो एक काम करें –

 

महर्षि रमण, आदि शंकराचार्य सशरीर available नहीं तो क्या – अपने ऊपर लिखी पुस्तकों में तो available हैं | आध्यात्मिक progress के लिए हमें क्या चाहिए – तत्वज्ञानी गुरुओं की विचारधारा, उनका दिया ज्ञान | आदि शंकराचार्य का भाष्य उनकी लिखित विभिन्न टीकाओं में उपलब्ध हैं गीताप्रेस के पास | महर्षि रमण के ऊपर लिखी काफी पुस्तकें मार्केट में उपलब्ध हैं |

 

Bhartiya Vidya Bhawan जो एक सरकारी संस्था है के पास आध्यात्मिक पुस्तकों का अच्छा collection है | जो भी साहित्य मार्केट में available है उसे अपने अंदर उतारकर मैंने 1993 में 2 1/2 घंटा ब्रह्म का साक्षात्कार किया | भ्रमित न हों | विवेक का इस्तेमाल करके और हंस की भांति इन पुस्तकों में से ज्ञान के मोती चुग लें, बाकी रहने दें |

 

जहां पर स्थित हैं, जिस हाल में हैं (गृहस्थ या ब्रह्मचारी), जो पुस्तकें मैंने बताई हैं उनमें तन्मयता के साथ खो जाएं – फिर देखें आध्यात्मिक प्रगति | गहन अध्ययन के बाद किसी भी विचार पर अटक जाते हैं तो अपना प्रश्न मेरे YouTube चैनल या website पर लिख भेजें – तुरंत राहत मिलेगी | हर serious साधक के लिए 24*7*365 availlable हूं |

 

इससे ज्यादा क्या कहूं – खुद के अंदर बैठे सारथी कृष्ण को पहचाने | किसी गुरु की आवश्यकता महसूस नहीं होगी |

 

What was the role of Arjuna in Mahabharata? आज का अर्जुन कौन आध्यात्मिक परिवेश में | Vijay Kumar

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.