अखंड ब्रह्मचर्य के पालन से ब्रह्मांड की सबसे ताकतवर शक्ति, sexual energy ( जिसमें बच्चा पैदा करने की क्षमता है) हमारे मूलाधार में इकट्ठा होती रहती है | आध्यात्मिक साधक इसे कुण्डलिनी जागरण की ओर channelize कर देता है | अगर हमारा goal आध्यात्मिक नहीं तो इसे हम जिस ओर मोड़ेंगे, redirect करेंगे वैसा फल मिलेगा |
स्कूल में मेरा एक सहपाठी था height लगभग मेरे बराबर – ५‘ २‘‘ | हम दोनों इंटरमीडिएट के बाद अपने रास्ते निकल गए | उसे स्विमिंग का शौक था | जिस engineering college को उसने join किया वहां बड़ा swimming pool था | अपनी ब्रह्मचर्य की शक्ति को उसने स्विमिंग की ओर मोड़ दिया | शायद उस कॉलेज का coach भी अच्छा जानकर था |
लगभग २ साल बाद एक बैंक में किसी ने मेरे कंधे पर हाथ रखा | लंबे चौड़े डील डौल वाले इंसान की तरफ देखा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया | जैसी ही वह बोला, मेरे मुंह से निकला, तुम |
सारी ब्रह्मचर्य की ताकत स्विमिंग में झोंकने के कारण और सही स्विमिंग strokes सीखने के कारण अब वह ६‘ ३‘‘ का था | क्या personality हो गई थी | मेरी समझ में यह बात घर कर गई कि ब्रह्मचर्य की शक्ति को कोई भी राह दी जा सकती है | मैंने ब्रह्मचर्य की सारी ताकत अध्यात्म में झोंक दी और ३७ वर्ष की आयु में ब्रह्म का साक्षात्कार हो गया |
What is the concept of Brahmacharya? ब्रह्मचर्य क्या है | Vijay Kumar Atma Jnani