भारतीय राजनीति का बब्बर शेर, बीजेपी का नरेंद्र कोई साधारण व्यक्तित्व का इंसान नहीं | एक परिपक्व राजनीतिज्ञ होने के साथ साथ वह एक सफल और कुशल कूटनीतिज्ञ (statesman) भी है | भले ही बीजेपी को 2024 के elections में पूर्ण सफलता हाथ नहीं लगी लेकिन बब्बर शेर के बर्ताव या व्यवहार में कोई कमी आई – नहीं | बिल्ली के गले में घंटी बांधने वाला चूहा – राजा को नंगा कहने वाला बालक एक ही है – नरेंद्र दामोदरदास मोदी |
जो इंसान हर पल, हर क्षण देश के लिए जीता हो – भगवान भी उसका साथ देते हैं | वह तो Deep State की नीतियों को कार्यान्वित करने वाले CIA के कारण नरेंद्र का काफी समय व्यर्थ हो जाता है लेकिन अंततः Deep State और US को मुंह की खानी पड़ेगी – बच नहीं सकते | फिर योगी आदित्यनाथ का साथ, ऊपर से हिमंता बिस्वा सर्मा का कर्मठ स्वरूप पूरी दुनिया के राजनीतिज्ञों को खून के आंसू रुलाएगा | भारत को धमकाने चले हैं – निर्लज्ज |
भारत धरती मां का हृदय represent करता है – क्या हृदय के बिना धरती पर जीवन संभव है ? भारत का गौरवशाली इतिहास 10,800 वर्ष पुराना और US का मात्र 248 साल | पुराने समय में जैसे कुछ साहूकारों ने मिल कर गरीबों का खून चूस कर खुद को अमीर कर लिया – US और UK ने मिलकर भारत के साथ कुछ वैसा ही किया | भारत के टुकड़ों पर पलने वाले ये देश भारत का कुछ बिगाड़ पाए – कुछ भी नहीं | CIA ने भारत में कितनी शीर्ष हस्तियों को मरवाया – सब जग जाहिर है |
नरेंद्र मोदी के कारण भारतीयों की बंद आंखें अब पूर्णतया खुल चुकी हैं | नरेंद्र दामोदरदास मोदी अब अकेला नहीं – उसके साथ 140 करोड़ भारतीयों की शक्ति है | भारत ही क्यों – हिन्दू धर्म का सनातन परचम दुनियां के ज्यादातर देशों में शिखर पर है | बब्बर शेर अकेला नहीं – दुनिया के हर कोने में उसका साथ देने वाले भारतीय हमेशा से मौजूद हैं | ब्रह्म का प्रताप, धरती मां का आशीर्वाद और 140 करोड़ देशवासियों का साथ – और क्या चाहिए !
इसी जन्म में कुछ करने का जज्बा होना चाहिए – और वह प्रतिबिंबित होता है नरेंद्र के चरित्र में | आज के समय में बस एक ही ध्वनि चारों दिशाओं में गूंजती है – मोदी तुम आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं |
भारत अखंड भारत कब तक बनेगा – 2032? Vijay Kumar Atma Jnani