किसी भी देश की संप्रभुता के साथ खेलना हो, उसे दबाना हो या उस पर कंट्रोल स्थापित करना हो और अगर वह कंट्रोल में नहीं आए तो उस देश में अस्थिरता पैदा करना ही एकमात्र उद्देश्य है UN को पैदा करने का | Deep State US के, CIA के माध्यम से इसमें पूरी तरह सफल भी हुआ | दुनिया में कितने ही देशों की अर्थव्यवस्था को चकनाचूर कर दिया इस UN ने – लेकिन आज इसका अस्तित्व नगण्य है – आने वाले समय में इसे मिटना ही होगा |
अगर आज भारत, Russia और China इत्यादि देश BRICS बनाकर आगे बढ़ना चाहते हैं तो विरोध क्यों ? समय का तकाज़ा है – Deep State का धरती पर समय पूरा हो गया है | अब Democracy सही ढंग से क्रियान्वित होगी – यानि of the people, by the people, for the people | कहने का तात्पर्य है – कुछ ही समय में सत्ता लगभग सभी देशों में जनता जनार्दन के हाथों में चली जाएगी | यही समय की पुकार है और दस्तूर भी |
भारत का बढ़ता हुआ वर्चस्व US, UK और Europe को फूटी आंखों नहीं सुहा रहा | भूखों, कंगलों को और क्या सुहाएगा – आज तक जो भारत से लूटा उसी के दम पर ये देश अपने पैरों पर खड़े हैं | आने वाले समय की कंगाली – बर्दास्त नहीं हो रही | भारत उभरेगा तो पश्चिम देशों की समृद्धि कहां बने रह पाएगी ? बस यही डर सता रहा है और अन्दर से खाए जा रहा है | कोई कुछ भी कर ले – अब शासन की बागडोर जनता के हाथ होगी – यह ब्रह्म चाहते हैं – समझे कुछ ?
भारतवर्ष में कल्कि अवतार तो आकर रहेगा | शास्त्र कहते हैं – जब जब अधर्म बढ़ता है तो अधर्म का नाश और धर्म पुनर्स्थापित करने के लिए एक अवतार का आना निश्चित है | प्रभु का बनाया शाश्वत नियम यही कहता है | अगर आज Russia और China भारत की बात सुन रहे हैं तो उसका कारण आने वाले समय में कल्कि का आगाज है | सभी संभ्रांत लोगों को इस बात का अहसास है कि कुछ अच्छा होने को है – चाहे वह Vladimir Putin हो या China का शी जिनपिंग |
बात किसी के अच्छे या बुरे की नहीं, आने वाला स्वर्ण युग Golden Period के नाम से जाना जाएगा। – एक ऐसा स्वर्णिम समय जब सत्ता उन के हाथ होगी जो पूर्णतया सत्यवादी और कर्मठ हैं | US की तरह नहीं कि झूठी प्रभुता बनाए रखने के लिए हर देश को नीचा दिखाया और अपनी हैसियत से 20 गुना ज्यादा US डॉलर छापे | सही मायने में US दुनिया का सबसे बड़ा terrorist state है – CIA trained Osama bin Laden और Pakistan जैसे terrorist country को बच्चे की तरह पालना और सपोर्ट करना | यह अलग बात है – आने वाले समय में US उसी Pakistan के हाथों रौंदा जायेगा |
भारत अखंड भारत कब तक बनेगा – 2032? Vijay Kumar Atma Jnani