कोई भी व्यक्ति जन्म से अंधा जन्म से लंगड़ा जन्म से बहरा क्यों होता है ?


हर इंसान के हर पल के कर्मों का हिसाब karmic index के बहिखाते में अंकित हो जाता है | अगर कोई इंसान जन्म से अंधा है तो शास्त्रानुसार उसने पिछले जन्मों में अपनी आंखों का गलत इस्तेमाल किया होगा कि इस जन्म में उसे बुरे कर्मों का सिला मिला | यहां कोई भ्रांति नहीं है – ऐसा ही होता है |

 

बॉलीवुड के actor Lilliput जिसकी हाइट बेहद कम है, ने TV पर PLR के दौरान बताया कि कैसे पिछले जन्म में वो रात के समय ग़लत इरादे से एक हवेली में घुस गया और पकड़े जाने के भय से पहली मंजिल से कूद भाग गया | हवेली वालों से तो वो बच गया लेकिन भगवान का इंतकाम देखिए |

 

तेजी से दौड़ रहा था और यह भी याद न रहा आगे rail line है | ट्रेन दोनों पैर काटकर गुजर गई | उस जन्म में तो नहीं अगले जन्म में बौना पैदा हुआ | राज पिछले जन्म का प्रोग्राम में हकीकत जानने के बाद Lilliput TV पर बेहद रोया, यह सोचकर कि पिछले जन्म में वह कितनी नीच प्रकृति का इंसान था | Youtube में शायद वीडियो मिल जाए |

 

इसी प्रकार अगर कोई बहरा पैदा हुआ तो पिछले जन्म में कानों का गलत इस्तेमाल किया होगा – लंगड़ा है तो टांगों का | अचानक कुछ भी कभी नहीं होता | सब का आधार कार्मिक है – जैसा करेंगे वैसा भरेंगे |

 

पाप और पुण्य में क्या अंतर होता है? पाप और पुण्य क्या है? Vijay Kumar Atma Jnani

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.