यौन शक्ति बढ़ाने के लिये क्या करना चाहिए ?


यौन शक्ति को असीमित level तक बढ़ाने में ब्रह्मचर्य कितना सहायक है पूरा पढ़िए |

 

मैंने ५ वर्ष की आयु में अध्यात्म की सीढ़ी पकड़ ली थी | में भगवान की खोज में जाना चाहता था | ८ १/२ वर्ष की आयु में मैंने finally ब्रह्म से बात होने के बाद उनके पीछे जाने का तय किया | मालूम नहीं भगवान कौन हैं, लेकिन बात हमेशा साफ होती थी | ५ वर्ष की आयु में घटी एक घटना के कारण ब्रह्म पर विश्वास श्रृद्धा पूर्ण थी १००% |

 

आध्यात्मिक सफर तो शुरू हो गया लेकिन अध्यात्म के दावपेंच से वाकिफ नहीं था | जो हाथ लगा पढ़ता गया, और सही कहें तो सुनता गया | उस छोटी उम्र में अभी adcd का ज्ञान नहीं, पढूंगा क्या ? जिस बुजुर्ग के पास कुछ कहने को था, घंटो बैठ कर धार्मिक, आध्यात्मिक कहानियां सुनना | गांव में एक भी ऐसा बुजुर्ग नहीं बचा जिसका मैंने सानिध्य नहीं किया |

 

पिछले जन्म की कुछ खास बात मेरे अंदर समाहित थी | ७ वर्ष की उम्र से मैं गांव की चौपाल पर बैठकर बुजुर्ग लोगों को स्वामी विवेकानंद का वो famous lecture जो उन्होंने १८९३ में Chicago में दिया था, मेरे मुंह से verbatim निकलता था | abcd आती नहीं लेकिन lecture में कोई त्रुटि नहीं | न गांव वालों को समझ आता था क्या बोल रहा हूं न खुद मुझे |

 

भगवान को जानने की कशिश में एक दिन एक किताब हाथ लगी, बड़े चाचा ने दी थी Think and Grow Rich, Napoleon Hill द्वारा लिखित | साथ में चाचा ने यह भी कहा था इस किताब को जो समझ ले, समझो करोड़पति बन गया | मेरे मुंह से अनायास निकला, आप क्यों नहीं बन जाते | इस एक किताब ने मेरी जिंदगी का रुख ही मोड़ दिया |

 

Napoleon Hill कहते हैं, अगर हम ब्रह्मचर्य का पालन सीख जाएं तो हम जिंदगी में किसी भी मुकाम को पा सकते हैं | मैंने सोचा हर्ज क्या है कोशिश करते हैं | और यह किताब मेरे लिए गीता के समकक्ष बन गई | ठान लिया कुछ भी हो जाएं ब्रह्मचर्य का पूर्ण पालन करूंगा | मेहनत रंग लाई और मेरी अंदरूनी शारीरिक शक्ति दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ने लगी |

 

बात उन दिनों की है जब मैं IIT में २nd year में था | Sports स्पर्धा में वजन उठाने का competition हो रहा था | में कौतूहलवश वहीं खड़ा सब देखने लगा | मैंने participate नहीं किया था | लेकिन मेरी सब जूनियर category में वजन उठाने की सीमा ६२ kg थी | कुछ छात्र उसमे भी परेशानी महसूस कर रहे थे | फिर junior, senior category में छात्रों ने वजन उठाए | senior category की सीमा १०५ kg थी | एक छात्र बड़ी मुश्किल से उठा पाया |

 

Competition खत्म हो गया, sports teacher जिनसे मैं परिचित था कहने लगे, विजय ये instruments उठा कर अन्दर gym में रख दो | मैंने उठाए, एक हाथ में ११५ kg बिना किसी दिक्कत के, दूसरा हाथ खाली, एक student के मुंह से निकल गया, अरे इधर देखो, sub junior category का बंदा और ११५ kg वो भी एक हाथ में | पूर्ण सन्नाटा सभी मेरे चेहरे को देख रहे थे |

 

Sports teacher के मुंह से निकल ही गया, participate क्यों नहीं किया, यह तो IIT record बन जाता हमेशा के लिए | मैंने सिर झुकाए हुए कहा, sir मैं medals के पीछे नहीं भागता | सुबह ताज़ी हवा और सेहत ठीक रखने के लिए आता हूं, बस | ब्रह्मचर्य में क्या ताकत छिपी है यह एहसास मुझे पहली बार हुआ | यौन शक्ति ब्रह्मचर्य के द्वारा limitless की जा सकती है इसमें कोई संदेह नहीं रहा |

 

पुरुष हो या नारी, युवक हो या युवती, उम्र के किसी भी पड़ाव पर अगर हम ब्रह्मचर्य का सही पालन कर लें तो हमारे शरीर की immunity लगभग १००% हो सकती है | २१ वर्ष की उम्र से ४२ वर्ष की उम्र तक मेरी immunity infinite थी | लगातार २२ वर्ष तक खांसी, जुखाम, बुखार छू भी न पाया | एक बार मैंने मां से शिकायत की, अम्मा मुझे बीमार हुए २० साल से ज्यादा हो गए, कुछ गडबड तो नहीं है |

 

१२ साल की ब्रह्मचर्य की तपस्या और मेरा ब्रह्म से २ १/२ घंटे का साक्षात्कार हो गया |

 

12 years Brahmacharya benefits | 12 साल का अखंड ब्रह्मचर्य का जादू | ब्रह्मचर्य मंत्र | Vijay Kumar

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.