शिव कौन हुए – वह साधक जो 12 वर्ष की ध्यान और ब्रह्मचर्य की अखंड तपस्या पूरी कर तत्वज्ञानी हो गया जैसे रामकृष्ण परमहंस और महर्षि रमण इत्यादि | तत्वज्ञानी कौन – जिसे तीनों लोकों का ज्ञान हो गया हो – त्रिलोकी |
स्वर्ग क्या है, नर्क क्या है, हम धरती पर क्यों आते हैं, इन तीनों लोकों का आपस में क्या रिश्ता है – यह ज्ञान आम इंसान, साधक को नहीं | जब तक साधक अध्यात्म में उतर 12 वर्ष की अखंड तपस्या पूरी नहीं करेगा – वह इस तत्व/ सत्य को समझ ही नहीं सकता |
जैसे ही साधक पूरी कुण्डलिनी जागृत कर तत्वज्ञानी हो जाता है वह पहले शिव और मोक्ष लेने के पश्चात विष्णु हो जाता है |
Samudra Manthan ki gatha | समुद्र मंथन की गाथा | Vijay Kumar Atma Jnani