हमेशा जवान बने रहने के लिए दो बातें सुनिश्चित करना जरूरी है –
1.. सत्य की राह पर चलना | क्या आपने कभी विश्लेषण किया है – विदेशी गोरी चमड़ी वालों के चेहरे दमकते क्यों रहते हैं ? कारण सिर्फ और सिर्फ एक ही है – सत्य का साथ न छोड़ना | चेहरे पर, मन में और बोलचाल में सत्य झलकता है | इसके विपरित एक भारतीय जन्मजात झूठा ही होता है – मन में कुछ, चेहरा कुछ बता रहा है और जबान तो झूठी है ही | भारत में मैंने कुछ चेहरों पर वही चमक देखी है – बात करने पर अहसास हुआ बंदा झूठ का सहारा कभी नहीं लेता |
2.. ब्रह्मचर्य का पालन करना | मूलाधार में इकट्ठा होते अमृत को जब हम व्यर्थ नहीं जाने देते (unwanted sexual activities में) तो हमारा शरीर तेजस से ओतप्रोत हो जाता है और हम कम उम्र महसूस करते हैं | चेहरे पर तेज और खिला खिला यौवन – और क्या चाहिए | अगर कहें कि गोरी चमड़ी से ज्यादा सेक्स में लिप्त और कौन होगा – तो उनके चचेरे की दमक का कारण है उनके अंदर पिछले जन्मों से एकत्र ओजस का सैलाब | आप देखेंगे उम्र के साथ चेहरे से गायब होती ओजस की चमक |
सत्य और ब्रह्मचर्य के अलावा सही खानपान, समय से सोना, सुबह में लंबी दौड़ ऐसी जवानी बनाए रखेगी कि जवानी भी शर्मा जाए |
मैने 5 वर्ष की आयु से सत्य का साथ पकड़ लिया | 37 वर्ष की आयु तक जब ब्रह्म से साक्षात्कार हुआ – एक भी झूठ मुंह से नहीं निकला | खिले चेहरे को देख सभी खुश होते थे | इम्यूनिटी इतनी बढ़ी कि 22 वर्षों तक लगातार एक बार भी बीमार नहीं हुआ – न जुखाम न खांसी | एक दिन मां से बोला – मां, 22 साल से बीमार नहीं हुआ, मुझे कुछ हो तो नहीं गया है ? 3 मिनट में 8 घंटे की नींद पूरी, एक महीने का भोजन मात्र एक bread slice | उम्र तो जैसे ठहर गई थी |
12 years Brahmacharya benefits | 12 साल का अखंड ब्रह्मचर्य का जादू | ब्रह्मचर्य मंत्र | Vijay Kumar